Movie prime

Bihar: पर्व-त्योहार को देखते हुए अलर्ट मोड में सभी सरकारी अस्पताल

 
पीएमसीएच

आज दीपावली का त्योहार है। जहां एक ओर यह त्योहार दीया और रोशनी के लिए जाना जाता है। ठीक वैसे ही दीपावली का रिश्ता पटाखों से भी जुड़ा है। इस त्योहार में लोग पटाखे भी फोड़ते हैं। हालांकि, इसके कई खतरनाक पहलू हैं। प्रकृति के साथ-साथ यह मानव के लिए भी हानिकारक है। पटाखों से जलने का भी बड़ा खतरा रहता है। इसे देखते हुए बिहार की राजधानी पटना के सभी अस्पतालों को विशेष रूप से आज के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी सरकारी अस्पतालों के ओपीडी त्योहार के मद्देनजर आज बंद रहेंगे।

Ad

जहां एक ओर ओपीडी सेवा बंद रहेंगे वहीं दूसरी ओर सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों सहित बड़े प्राइवेट अस्पतालों डॉक्टर, नर्स समेत सभी कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। एक तरफ जहां ओपीडी सेवा बंद रहेंगे वहीं हादसे या किसी अनहोनी की गुंजाइश में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार से सभी ओपीडी सेवाएं चालू कर दी जाएंगी। 

जानें दीपावली पर मिट्टी के दीए जलाने के फायदे- https://youtu.be/28f3i7wWkpU