बिहार विधानसभा में खाली हुई सीट: नितिन नवीन का इस्तीफा मंजूर, बांकीपुर सीट घोषित रिक्त
यह फैसला नितिन नवीन द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 30 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा देने की सूचना दी थी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उनकी सीट को खाली घोषित कर दिया गया।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई संविधान के प्रावधानों और विधानसभा के नियमों के तहत की गई है। अब इस सीट को लेकर आगे की चुनावी प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
इस संबंध में सूचना भारत निर्वाचन आयोग सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके।
बांकीपुर सीट के खाली होने से अब राज्य की सियासत में हलचल तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो सकती है, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिक गई हैं।







