Newshaat_Logo

अध्ययन दौरे पर न्यूजीलैंड पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

 
Newshaat

Newshaat Desk: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपने अध्ययन दौरे के तहत न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। शुक्रवार, 25 सितंबर को वह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे। उनके ऑकलैंड पहुंचने पर भारतीय दूतावास के अधिकारियों और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, डॉ. प्रेम कुमार का यह न्यूजीलैंड दौरा अध्ययन दौरे के क्रम में है। ऑकलैंड एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी बिहार विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया। डॉ. प्रेम कुमार के न्यूजीलैंड दौरे को विधानसभा से जुड़े अध्ययन और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिहाज से देखा जा रहा है।