भाजपा की प्रचंड जीत पर बिहार विधानसभा में जश्न, स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं संग बांटी मिठाई
विधानसभा अध्यक्ष ने इस जीत को देश के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता के भरोसे, सुशासन की स्वीकार्यता और विकास की राजनीति पर मुहर है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण इस जीत की असली ताकत है।
डॉ. प्रेम कुमार ने यह भी कहा कि यह सफलता केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है। आने वाले समय में इन राज्यों में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था और पूरे परिसर में जीत की खुशी गूंजती रही।







