Bihar Board Result 2026: इंतजार खत्म होने को! इस तारीख को आ सकता है इंटर रिजल्ट, मैट्रिक भी पीछे नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी नतीजे मार्च के तीसरे सप्ताह में आने के संकेत मिल रहे हैं।
इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद मैट्रिक (10वीं) का परिणाम भी जल्द घोषित किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में 20 मार्च के आसपास 10वीं के नतीजे आने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन इस पर भी बोर्ड की आधिकारिक मुहर बाकी है।
ऐसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
पहले इंटर, फिर मैट्रिक यही है ट्रेंड
बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए जाना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी पहले इंटर और फिर मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
इस साल इंटर की परीक्षा 2 से 13 फरवरी और मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो 21 से 25 मार्च के बीच इंटर का रिजल्ट आता रहा है। ऐसे में इस बार भी छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अब बस नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं और जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, लाखों छात्रों की मेहनत का परिणाम सामने होगा।







