बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर
सोमवार को सम्राट चौधरी की सरकार ने कैबिनेट बुलाई. इस कैबिनेट मीटिंग में 23 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से बिहार का सर्वांगिण विकास हो रहा है.
बिहार मंत्रिपरिषद ने पीएम मोदी के प्रति अपना आभार जताया है. 12 वर्षों से बिहार के विकास के लिए कृतज्ञता जतायी गई है. भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा, इसमें बिहार की अहम भूमिका होगी.
सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर और यशस्वी कार्यकाल को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा बिहार के चहुंमुखी विकास, बुनियादी ढांचे और विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी और भारत सरकार के प्रति गहरी कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया गया है।
मंत्रिपरिषद ने यह दृढ़ संकल्प लिया है कि राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार के आपसी समन्वय से 'विकसित भारत @ 2047' के राष्ट्रीय लक्ष्य में बिहार को एक अग्रणी भागीदार बनाया जाएगा। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख (मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक) के रूप में लगातार 25 वर्षों तक उत्कृष्ट जनसेवा और दूरदर्शी प्रशासनिक नेतृत्व का ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रहित सर्वोपरि हो, नीयत साफ हो, नीतियां स्पष्ट हों और जनसेवा समर्पण भाव से की जाए तो जनता अपना विश्वास लगातार बनाए रखती है। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को निरंतर सेवा, निस्वार्थ कर्म और राष्ट्र प्रथम की भावना की यात्रा बताया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में लंबे समय से अटके कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली है। बिहार में लंबे समय से लंबित पुल निर्माण, विश्वविद्यालयों और विभिन्न केंद्रीय सरकारी संस्थानों की स्थापना जैसे कार्यों को केंद्र सरकार ने पूरा कराने का काम किया। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से बिहार जैसे गरीब राज्य में बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया। बिहार में 7 करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों को जनधन खातों से जोड़ा गया







