Newshaat_Logo

बिहार कैडर के IAS अधिकारी प्रतिमा सतीश कुमार केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली रवाना.. सम्राट सरकार ने किया विरमित

 
बिहार कैडर के IAS अधिकारी प्रतिमा सतीश कुमार केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली रवाना.. सम्राट सरकार ने किया विरमित

Bihar IAS Officer:  बिहार कैडर की एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिल्ली चली गईं. बिहार सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. 
Bihar

बिहार कैडर के 2002 बैच की महिला आईएएस अधिकारी प्रतिमा सतीश  कुमार वर्तमान में विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में पदस्थापित थीं. इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इनके कंधों पर थी. इन्हें भारत सरकार के अधीन जनजातीय मामलों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति, जनजातीय कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. 

केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी प्रतिमा सतीश कुमार को दिल्ली जाने के लिए विरमित कर दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. इस तरह से लगातार बिहार कैडर के नौकरशाह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं.