Movie prime

बिहार चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर से की औपचारिक मुलाकात

 
बिहार चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर से की औपचारिक मुलाकात

Bihar News: बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्य के नव-नियुक्त श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर से उनके कार्यालय में मिला। यह मुलाकात पूरी तरह औपचारिक रही, जिसमें राज्य के औद्योगिक वातावरण और आर्थिक प्रगति को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

चैंबर के अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने बताया कि मंत्री के पदभार ग्रहण करने के बाद यह चैंबर की पहली शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत सरकार से तमाम नीतिगत सुधारों की अपेक्षा रखता है, जिससे राज्य में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिल सके और औद्योगिक निवेश को नया आयाम मिले।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल
* उपाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल
* ⁠महामंत्री मुकेश कुमार जैन
* ⁠पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी
* ⁠पूर्व उपाध्यक्ष आशीष शंकर
* ⁠पूर्व महामंत्री पशुपति नाथ पाण्डेय
* ⁠कार्यकारिणी सदस्य सुनील सराफ, अखिलेश कुमार और अजय गुप्ता

ने भी श्रम क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपना मत रखा।

चैंबर ने भरोसा जताया कि सरकार और उद्योग जगत की संयुक्त भागीदारी से बिहार में रोजगार सृजन और औद्योगिक वृद्धि को नई दिशा मिलेगी।