Movie prime

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी वैशाली को करोड़ों की सौगात, मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर किया स्पॉट विजिट साथ ही लालू-राबड़ी पर जमकर कहा...

Vaishali: मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, 4 लाख 83 हजार महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए दिए गए हैं...
 
Nitish Kumar
Vaishali: सीएम नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिले में 463 करोड़ रुपए की लागत से बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया. यह कॉलेज लगभग 22 एकड़ में फैला हुआ है. कॉलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने साल 2021 में किया था.
Nitish Kumar
आज सीएम नीतीश ने कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक, ओपीडी और रेसिडेंशियल बिल्डिंग का इंस्पेक्शन भी किया. दरअसल, सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर वैशाली जिले में पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.
वैशाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए योजनाओं के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय स्टार्टअप एवं इनोवेशन स्टॉल के अलावा अलग-अलग स्टॉल का इंस्पेक्शन भी किया.
Nitish Kumar
मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, 4 लाख 83 हजार महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए दिए गए हैं. इन महिलाओं को दो लाख रुपए और दिए जायेंगे. जिले में इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना की जाएगी.
सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान लालू-राबड़ी शासनकाल पर तंज भी कसा. वैशाली आने पर सीएम नीतीश ने अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ बाबा बटेश्वर नाथ धाम में पूजा अर्चना भी की.