Newshaat_Logo

पटना में ‘विधायक आवासन योजना’ को नई रफ्तार, सीएम नीतीश कुमार ने किया अत्याधुनिक अतिथि निवास का लोकार्पण

 
पटना में ‘विधायक आवासन योजना’ को नई रफ्तार, सीएम नीतीश कुमार ने किया अत्याधुनिक अतिथि निवास का लोकार्पण
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में जनप्रतिनिधियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीरचंद पटेल पथ स्थित विधान परिषद् आवास परिसर में ‘विधायक आवासन योजना’ के तहत बने आधुनिक अतिथि निवास का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण किया और फीता काटकर इस नई सुविधा को जनता के लिए समर्पित किया।

इस अत्याधुनिक अतिथि निवास के साथ ही परिसर में कैंटीन, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र की भी शुरुआत की गई है, जिससे जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों को एक ही स्थान पर बेहतर और सुव्यवस्थित सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंहा समेत कई मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

सरकार का कहना है कि यह पहल जनप्रतिनिधियों के कार्य को और सुगम बनाने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती देगी। नई सुविधाओं से लैस यह अतिथि निवास आने वाले समय में विधायकों और आगंतुकों के लिए एक आधुनिक और व्यवस्थित ठहराव केंद्र साबित होगा।