Newshaat_Logo

‘समृद्धि यात्रा’ पर निकले सीएम नीतीश कुमार, पटना एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

 
‘समृद्धि यात्रा’ पर निकले सीएम नीतीश कुमार, पटना एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
Bihar news: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रतीक्षित ‘समृद्धि यात्रा’ मंगलवार से शुरू हो गई। यात्रा की शुरुआत के साथ ही जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

इस मौके पर बिहार राज नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब नीतीश कुमार ने बिहार की कमान संभाली थी, तभी से राज्य विकास और समृद्धि के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में हुए सुधारों ने बिहार की पहचान को नई दिशा दी है।

छोटू सिंह ने कहा कि इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए मुख्यमंत्री की इस यात्रा को ‘समृद्धि यात्रा’ नाम दिया गया है। उनका मानना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण बिहार प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है।

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के बाद भी विकास की यह रफ्तार थमेगी नहीं। छोटू सिंह ने कहा कि आने वाले समय में Nishant Kumar के नेतृत्व में जदयू और बिहार में विकास की गति और तेज होगी।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “निशांत कुमार जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राजनीतिक उत्साह से गूंज उठा। इस दौरान कई कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री की यात्रा को बिहार के विकास के लिए अहम कदम बताया।