Newshaat_Logo

समाज कल्याण के प्रति बिहार सरकार प्रतिबद्ध - उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

 
समाज कल्याण के प्रति बिहार सरकार प्रतिबद्ध - उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

Bihar news: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह समाज कल्याण मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का समाज कल्याण विभाग में औपचारिक स्वागत किया गया. इस अवसर पर विभाग की सचिव बन्दना प्रेयसी एवं अपर सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया.  

उसके बाद मंत्री बिजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों- विशेषकर कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए. साथ ही योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही. बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई. 

मंत्री बिजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा. अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि विभाग की टीम समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए राज्य के सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी.