Newshaat_Logo

बिहार: एक हफ्ते तक शुष्क रहेगा मौसम, सुबह कोहरा, दिन में धूप खिलेगी

पटना समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर रहेगा। सुबह में हल्की धुंध के बाद दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है।
 
Patna

पटना समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर रहेगा। सुबह में हल्की धुंध के बाद दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले सात दिन तक पटना में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह में कोहरा रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी अगले पांच दिन तक बड़े बदलाव की संभावना अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री नहीं है। बुधवार को पटना का सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री भभुआ में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री अरवल में रहा।

देश के अलग-अलग हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी हवाओं का ट्रफ सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में उत्तर भारत के ऊपर है। दक्षिण बांग्लादेश के आसपास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवाओं का ट्रफ और गुजरात-दक्षिण राजस्थान आसपास पश्चिम राजस्थान के आसपास हालांकि इन मौसम प्रणालियों का बिहार पर सीधा प्रभाव नहीं है। 1 दिसंबर तक पटना का न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह में धुंध रहेगा, बाद में मौसम साफ होगा।