Bihar Employment News: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में तेजी से बहाली की तैयारी शुरू
Bihar Political Update: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को आगे बढ़ाते हुए बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 1 करोड़ नौकरी–रोजगार के वादे को पूरा करने की दिशा में अब सरकार ने मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।
50 लाख रोजगार का दावा, अब अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मौका
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शुरू से ही युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना रही है। सात निश्चय–2 के तहत 2020 से 2025 के बीच 50 लाख युवा नौकरी एवं रोजगार पा चुके हैं। अब 2025-30 के लिए 1 करोड़ नए रोजगार का लक्ष्य तय किया गया है।
31 दिसंबर 2025 तक सभी विभागों से रिक्तियों की मांग
सरकार ने सभी प्रशासी विभागों, प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस मुख्यालय और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक अपने-अपने विभागों की सभी रिक्तियों का पूरा ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दें।
इसके बाद विभाग इन प्रस्तावों की जांच कर उन्हें जल्द नियुक्ति आयोगों को भेज देंगे, ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना देरी आगे बढ़ सके।
जनवरी 2026 में जारी होगा पूरे साल का भर्ती कैलेंडर
सभी नियुक्ति आयोगों और चयन एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि
जनवरी 2026 में वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
इसमें स्पष्ट तौर पर यह जानकारी होगी—
• विज्ञापन जारी होने की तिथि
• परीक्षा आयोजन की संभावित अवधि
• परीक्षाफल घोषित होने की अंतिम तिथि
सरकार ने यह भी तय किया है कि विज्ञापन जारी होने से लेकर अंतिम परिणाम आने तक 1 वर्ष से अधिक समय नहीं लगना चाहिए, चाहे परीक्षा के कितने भी चरण हों।
परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर कड़ा निर्देश
परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से आयोजित करने के लिए नियुक्ति आयोगों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
• किसी भी तरह की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई
• दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दंड
• CBT परीक्षा के लिए अधिक सेंटर बढ़ाए जाएंगे, ताकि परीक्षाएं समय पर आयोजित हो सकें।
सरकार का कहना- युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारी प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिहार के युवाओं को सक्षम, कुशल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकारी नौकरियों के अधिक अवसर, समय पर भर्ती और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हर डिडिजर्विंग युवा को सही मौका मिल सके।







