Newshaat_Logo

‘बिहार सिर्फ राज्य नहीं, भारत की आत्मा का केंद्र’- दिल्ली में गूंजा बिहार गौरव, युवाओं को मिला बड़ा संदेश

 
 ‘बिहार सिर्फ राज्य नहीं, भारत की आत्मा का केंद्र’- दिल्ली में गूंजा बिहार गौरव, युवाओं को मिला बड़ा संदेश
Newshaat Desk: प्रेम कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर के शंकर लाल हॉल में आयोजित बिहार गौरव महोत्सव 2026 में शिरकत कर बिहार की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों और बिहारवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का महत्वपूर्ण केंद्र है।

विरासत से भविष्य तक का संदेश

अपने संबोधन में उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी और विक्रमशिला यूनिवर्सिटी जैसी ऐतिहासिक शिक्षण संस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार ने पूरी दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया है। साथ ही गौतम बुद्धा, महावीर और अशोक की विरासत ने राज्य को वैश्विक पहचान दिलाई है।

स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को किया नमन
उन्होंने राजेंद्र प्रसाद और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेताओं को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रेरणा देती है।

संस्कृति और भाषाओं की ताकत
मधुबनी पेंटिंग, भोजपुरी, मैथिली और मगही जैसी भाषाओं और लोक परंपराओं को बिहार की पहचान बताते हुए उन्होंने कहा कि ये देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करती हैं।

युवाओं से खास अपील
डॉ. प्रेम कुमार ने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपने ज्ञान व कौशल से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब बिहार का युवा आगे बढ़ेगा, तभी देश आत्मनिर्भर और मजबूत बनेगा।

गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में अश्विनी कुमार चौबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।