Movie prime

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सुशील कुमार मोदी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किए

 
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सुशील कुमार मोदी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किए

Bihar news: बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व सांसद सुशील कुमार मोदी जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि वह न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी भी थे। 

राज्य के वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बिहार की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योजनाबद्ध प्रयासों से राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचों के विकास को नई दिशा मिली थी। उनका राजनैतिक जीवन स्वच्छता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता का प्रतीक था। श्री मोदी के विचार, कार्य और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

दूसरी ओर बिहार विधान सभा सदस्य रही पूर्व विधायक वीणा वादिनी पांडेय के निधन पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वे 1990 से 1995 तक हरलाखी विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को असीम धैर्य प्रदान करें।