बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, सीएम नीतीश पहुंचे सदन, गुलदस्तों से हुआ स्वागत
इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा परिसर पहुंच गए हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री सदन पहुंचे, वहां मौजूद विधायकों और नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
बजट सत्र के पहले दिन दिखी सियासी सरगर्मी
बजट सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पूरी तरह सक्रिय नजर आए। विधानसभा परिसर में राजनीतिक चर्चाएं तेज रहीं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद सदन का माहौल और भी गर्म हो गया।
राज्यपाल के पहुंचने की भी संभावना
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के भी विधानसभा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आज सदन में कई अहम राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
बिहार विधानसभा का यह बजट सत्र राज्य की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार जहां अपने विकास कार्यों और आगामी बजट की दिशा तय करेगी, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति के साथ सदन में सवाल उठाता नजर आ सकता है। आज के दिन पर राजनीतिक गलियारों की खास नजर बनी हुई है।







