Bihar news: सीएम की समृद्धि यात्रा को लेकर वैशाली में कड़ी तैयारी, 400 से ज्यादा अफसर तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Bihar news: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 जनवरी को वैशाली जिले में होने वाली समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की व्यापक तैयारी की है।
इसी को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से सभी दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की। बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थल महुआ और जंदाहा के साथ-साथ पूरे यात्रा मार्ग पर कड़ी नजर रखी जाए।
भीड़ और ट्रैफिक पर रहेगी खास नजर
अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गलती करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
400 से ज्यादा अधिकारी तैनात
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 400 से अधिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
आपात स्थिति के लिए टीमें अलर्ट
प्रशासन ने मेडिकल टीम, अग्निशमन दस्ता और आपदा प्रबंधन टीम को भी अलर्ट मोड में रखा है। किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाया गया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि लक्ष्य यही है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।







