Movie prime

Bihar News: PACS और FPO को मिलेगा नया बल- पटना में 16 मार्च से सहकारिता विभाग का तीन दिवसीय बड़ा प्रशिक्षण

सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार करेंगे उद्घाटन, किसानों से जुड़े संगठनों की क्षमता बढ़ाने पर होगा फोकस
 
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री Pramod Kumar
Bihar news: बिहार में सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट बिहार की ओर से प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) और फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) की क्षमता विकास के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च 2026 की सुबह 10 बजे से Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University Regional Institute of Cooperative Management (DNS RICM) Patna परिसर में शुरू होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार करेंगे। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य PACS और FPO से जुड़े प्रतिनिधियों को आधुनिक प्रबंधन, वित्तीय संचालन और किसानों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सहकारिता संस्थाओं के संचालन, पारदर्शिता और कृषि क्षेत्र में उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी।

मीडिया को आमंत्रण

सहकारिता विभाग ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे उद्घाटन सत्र के कवरेज के लिए समय पर कार्यक्रम में शामिल हों।

स्थान: DNS RICM, पटना
समय: सुबह 10:00 बजे
तारीख: 16 मार्च 2026

इस कार्यक्रम के जरिए सरकार की कोशिश है कि सहकारिता संस्थाओं को और सक्षम बनाकर किसानों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा सके।

उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में आयोजित होना है।