Bihar news: बिहार की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹20,000 की दूसरी किस्त जल्द, स्वरोजगार को मिलेगा नया उड़ान
जानकारी के मुताबिक, पहली किस्त के तौर पर ₹10,000 प्राप्त करने वाली करीब 40 लाख महिलाओं का सर्वे पूरा हो चुका है। जिन महिलाओं ने इस राशि से सफलतापूर्वक अपना रोजगार शुरू किया है, उन्हें अब दूसरी किस्त का लाभ मिलेगा। इस पूरी प्रक्रिया को लेकर जीविका की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक राज्य की 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को पहली किस्त दी जा चुकी है। खास बात यह है कि लगभग 70% महिलाओं ने इस राशि से खुद का रोजगार शुरू कर लिया है—जिसमें पशुपालन, किराना दुकान, सिलाई-कढ़ाई, चाय-नाश्ता स्टॉल और ब्यूटी पार्लर जैसे छोटे व्यवसाय शामिल हैं।
योजना के तहत कुल पांच किस्तों में सहायता राशि दी जाएगी। दूसरी किस्त ₹20,000 की होगी, जिसमें लाभार्थी को ₹5,000 का अंशदान करना होगा। आगे चलकर महिलाओं को इस योजना के जरिए ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।
अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे सर्वे पूरा होगा, पात्र महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना से बिहार की महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक मजबूती मिल रही है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज में नई पहचान भी बना रही हैं।







