बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 32 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को जिलों का नोडल प्रभारी बनाया, पटना के बने एडीजी नैयर हसनैन खान
बीते एक साल में हुए तबादलों और जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद अब नई सूची जारी की गई है। इसका उद्देश्य पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना है। नोडल अधिकारी जिलों में कानून-व्यवस्था, लंबित कांड, स्पीडी ट्रायल, अनुसंधान और थानों की कार्यप्रणाली जैसे करीब 18 बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को अपने निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हर महीने डीजीपी को सौंपनी होगी। इसमें उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी भी शामिल होगी। इस व्यवस्था में जनता दरबार की समीक्षा और पुलिस-जन संवाद को भी अहम महत्व दिया गया है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। नई व्यवस्था से राज्य में पुलिसिंग को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे जिलों में जवाबदेही बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण संभव होगा।
IPS अधिकारी-आवंटित जिला
1. नैय्यर हसनैन खान, एडीजी- पटना
2. मनोज कुमार, आइजी- वैशाली
3. अमित कुमार जैन, एडीजी- सारण
4. संजय कुमार, आइजी- मुजफ्फरपुर
5. एस रविंद्रण, एडीजी- गया
6. आर मल्लार विजि, एडीजी- नालंदा
7. पंकज कुमार दराद, एडीजी- भोजपुर
8. अमित कुमार जैन, एडीजी- बक्सर
9. सुधांशु कुमार, एडीजी- दरभंगा
10. सुनील कुमार, एडीजी- जहानाबाद एवं अरवल
11. डा. कमल किशोर सिंह, एडीजी- समस्तीपुर
12. पारसनाथ, एडीजी- मुंगेर
13. आनंद कुमार, डीआइजी- मोतिहारी
14. अजिताभ कुमार, एडीजी- गोपालगंज एवं खगडि़या
15. संजय सिंह, एडीजी- सिवान एवं पूर्णिया
16. अमृत राज, एडीजी- बेतिया एवं बगहा
17. अमित लोढ़ा, एडीजी- लखीसराय एवं शेखपुरा
18. अनसुइया रणसिंह साहू, आइजी- औरंगाबाद
19. राजीव रंजन-2, डीआइजी- नवादा
20. पी कन्नन, आइजी- जमुई एवं अररिया
21. एस प्रेमलता, आइजी- भागलपुर एवं नवगछिया
22. रंजीत कुमार मिश्रा, आइजी- मधुबनी
23. राजीव रंजन-1, डीआइजी- बांका
24. मानवजीत सिंह ढिल्लों, डीआइजी- रोहतास
25. हरप्रीत कौर, डीआइजी- भभुआ
26. मीनू कुमारी, डीआइजी- बेगूसराय
27. तौहीद परवेज, डीआइजी- किशनगंज
28. सुशील कुमार, डीआइजी- शिवहर
29. राशिद जमां, डीआइजी- सीतामढ़ी
30. अनिल कुमार, डीआइजी- सहरसा एवं सुपौल
31. जयंतकांत, डीआइजी- कटिहार
32. राजेन्द्र कुमार भील, डीआइजी- मधेपुरा







