Newshaat_Logo

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा आज, अफवाहों पर CSBC का बड़ा बयान; दोनों पालियों में तय समय पर होगी परीक्षा

 
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा आज, अफवाहों पर CSBC का बड़ा बयान; दोनों पालियों में तय समय पर होगी परीक्षा

Newshaat Desk: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा आयोजित सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही पदों की लिखित परीक्षा 17 जून को राज्य के सभी 38 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जा रही है। सिपाही भर्ती परीक्षा 17.06.2026 को लेकर भ्रामक सूचनाओं तथा अफवाहों का केंद्रीय चयन परिषद ने जोरदार खंडन किया है। यह परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल और कदाचार मुक्त संचालन के लिए आयोग और जिला प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश और सुविधाएं लागू की है।

Bihar police

प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे है। पहली पाली में सुबह 9 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। केंद्र में प्रवेश के लिए अपना Bihar Police Constable Admit Card 2026 और एक वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी) साथ रखना अनिवार्य है।

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। उम्मीदवारों को अपना पेन भी ले जाने की अनुमति नहीं है, यह आयोग द्वारा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 16 और 17 जून को बिहार के विभिन्न रूटों पर 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के विशेष कार्य पदाधिकारी ने आज लेटर जारी करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि भ्रम फैलाने वालों से दूर रहें। दोनों पालियों में परीक्षा निर्धारित समय पर होगी।