‘अपराधियों को 48 घंटे में जवाब देगी बिहार पुलिस’- वीर सावरकर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश
कार्यक्रम में सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास को लेकर कई बड़े संदेश दिए।
अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सीधी चेतावनी
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि बिहार में हर हाल में सुशासन कायम रखा जाएगा और जो भी अपराध का रास्ता चुनेगा, उसे बिहार पुलिस 48 घंटे के भीतर करारा जवाब देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग गलत तरीके से अचानक अमीर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके घरों पर सरकारी एजेंसियों का छापा पड़ना तय है।
‘जाति-धर्म नहीं, विकास हमारी प्राथमिकता’
बिहार की राजनीति में अक्सर चर्चा में रहने वाले जातीय समीकरणों पर भी मुख्यमंत्री ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए किसी जाति या धर्म से ज्यादा महत्वपूर्ण बिहार का विकास है।
मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे को जाति और धर्म से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता केवल विकास और सुशासन है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठकर







