Bihar Weather News: बिहार में गर्मी की एंट्री के साथ मौसम का ट्विस्ट! अभी धूप का असर, फिर आंधी-बारिश का अलर्ट
हल्की गर्मी का एहसास
मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च को पूरे राज्य में मौसम खुश्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराएगी।
• अधिकतम तापमान: 32–34°C
• न्यूनतम तापमान: 18–22°C
हालांकि सुबह और रात के वक्त हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है, जिससे मौसम संतुलित नजर आ रहा है।
26 मार्च के बाद बदलेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 मार्च के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि इसका असर सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा।
27-28 मार्च को आंधी और वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को लेकर चेतावनी जारी की है।
इन दिनों:
• गरज-चमक के साथ बारिश
• वज्रपात की संभावना
• 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
अचानक बदलते मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तापमान में और बढ़ोतरी के आसार
अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। हालांकि रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
पिछले 24 घंटों में भी कुछ जिलों सारण, कैमूर और बक्सर में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि पटना में तेज हवाओं ने थोड़ी राहत दी।







