Movie prime

Bihar Weather Report: मौसम में हुआ बदलाव, बढ़ी सुबह और शाम में ठंडक

 

बिहार के मौसम में हो रहे बदलाव अब साफ देखने को मिल रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त में ठंडक के साथ-साथ कोहरा भी देखा जा रहा है। सुबह और शाम के वक्त की हल्की ठंड लोगों को महसूस हो रही है वहीं दिन में धूप निकल रही है। हालांकि, जहां एक ओर तापमान में गिरावट जारी है वहीं वहीं राज्य के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी इस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

पटना में मैक्सिमम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही सुबह में कोहरा या धुंध छाई रहेगी और आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। पटना में प्रदूषण का स्तर 300 पर है, जिसे बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। गया में आज सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी और आंशिक रूप से बादल भी छाए रहने का अनुमान है। मैक्सिमम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर और एक्यूआई 279 दर्ज किया गया है। 

भागलपुर में आज मैक्सिमम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 308 के साथ मध्यम है। मुजफ्फरपुर का मैक्सिमम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 18 रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वायु गुणवत्ता बहुत खराब है और एक्यूआई 301 है। 

क्या MLC चुनाव के लिए चिराग कर रहे हैं तैयारी?- https://newshaat.com/bihar-local-news/are-you-preparing-for-mlc-elections-who-will-choose-your-sy/cid5794181.htm

युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा- https://youtu.be/1DYFoWiYxF4