Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ेगा गर्मी- पारा 40°C के पार जाने का अलर्ट, कई जिलों में लू का खतरा
2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई जिलों में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि कुछ जगहों पर यह 40 डिग्री के पार भी जा सकता है।
इन जिलों में अलर्ट
बिहार के पटना, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर जैसे जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। अन्य जिलों में भी तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा।
शुष्क मौसम और तेज हवाएं
राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और आसमान साफ रहने की संभावना है। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी, जो गर्मी के असर को और बढ़ा सकती हैं। पिछले 24 घंटों में रोहतास के डेहरी में अधिकतम तापमान 39.2°C दर्ज किया गया, जबकि वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान 18.4°C रहा।
18 अप्रैल के बाद और बढ़ेगा खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 अप्रैल के बाद दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में लू चलने की आशंका है। खासकर गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा और बक्सर में तापमान 40°C के पार जा सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नमी में कमी, चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है।







