Newshaat_Logo

‘अमंगल दोष’ से बिगड़ी बिहार की सेहत! तेजश्वी यादव का बड़ा हमला- अस्पतालों में न डॉक्टर, न दवा, न व्हीलचेयर

 
‘अमंगल दोष’ से बिगड़ी बिहार की सेहत! Tejashwi Yadav का बड़ा हमला- अस्पतालों में न डॉक्टर, न दवा, न व्हीलचेयर

Bihar News: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तीखा हमला बोलते हुए हालात को “नरक” करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि “अमंगल दोष” से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चरमरा चुका है।

Tejaswi Yadav post

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। कहीं डॉक्टर नहीं हैं, तो कहीं दवा और सुई तक उपलब्ध नहीं। हालात इतने खराब हैं कि कई जगह मरीजों के लिए व्हीलचेयर तक नहीं है, जिसके कारण उन्हें साइकिल, चारपाई या स्कूटर पर ले जाने की मजबूरी बन रही है।

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केवल इमारत खड़ी कर देने से स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत नहीं होती। बिना डॉक्टर, नर्स और तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति के ये अस्पताल “खाली ढांचे” बनकर रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण के नाम पर सिर्फ कमीशनखोरी हो रही है।

NDA सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार को गरीबों की तकलीफ नहीं दिखती। सरकारी अस्पताल अब “रेफरल सेंटर” बन गए हैं, जहां से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेज दिया जाता है।

अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि 17 महीनों में स्वास्थ्य विभाग में कई सकारात्मक बदलाव किए गए थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया और व्यवस्था फिर से दलालों व माफियाओं के हवाले कर दी।

इस बयान के बाद बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सियासी बहस और तेज हो गई है।