Movie prime

Darbhanga में Bird Flu की हुई पुष्टि, हजारों कौवों की मौत के बाद दहशत का माहौल

Darbhanga: पशुपालन विभाग द्वारा मृत कौआ के सैंपल जांच के लिए 12 जनवरी भोपाल लैब भेजे गए थे, जहां रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. रिपोर्ट आने के बाद पशिपालन विभाग, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम एक्टिव हो गया है. अब तक 10 हजार से ऊपर कौआ की मौत हो चुकी है...
 
BIRD FLU IN DARBHANGA

Darbhanga: बिहार के दरभंगा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू की पुष्टि की है. अब तक शहर के वार्ड 31 में हजारों कौआ की मौत हो चुकी है. जबकि पूरे जिले से लगातार कौआ की मौत की सूचना है. इससे जिससे प्रशासन और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है.

10 हजार कौआ की मौत: स्थानीय पार्षदों की माने तो अब तक 10 हजार कौआ की मौत हुई है. पिछले दिनों हमलोग अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में आए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने चिड़ियां के मरने की शिकायत की थी. इसके बारे में पता किया गया तो जानकारी मिली कि कौआ की मौत हो रही है. इसके बाद इसकी जानकारी डीएम को दी गयी थी. इसके बाद सैंपल भेजा गया था.

"पशुपालन विभाग द्वारा मृत कौआ के सैंपल जांच के लिए 12 जनवरी भोपाल लैब भेजे गए थे, जहां रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. रिपोर्ट आने के बाद पशिपालन विभाग, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम एक्टिव हो गया है. अब तक 10 हजार से ऊपर कौआ की मौत हो चुकी है." -नविन सिन्हा, वार्ड पार्षद, 21

कौआ को दफनाया गया: रिपोर्ट आने पर बीमारी का पता चलने पर स्थानीय पार्षद नफीसुल हक़ उर्फ़ रिंकू और निगम के लोग पहुंचे. पार्षद ने कहा हजारों मृत कौआ को पीपीई किट पहनकर सुरक्षित तरीके से इकट्ठा किया गया. जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर वैज्ञानिक विधि से दफनाया गया.

Bird Flu In Darbhanga

पोल्ट्री फार्मों की जांच होगी: पशुपालन विभाग के पदाधिकारी डॉ. मो. इंतखाब अख्तर ने बताया कि जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों में डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है. सभी फार्मों की सघन जांच की जाएगी. कहीं भी संक्रमण के लक्षण मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

"मृत कौआ के सैंपल भेजे गए थे. पक्षियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है. जिले के सभी मुर्गी फार्म में जांच की जाएगी." -डॉ. मो. इंतखाब अख्तर, पशुपालन पदाधिकारी, दरभंगा