Newshaat_Logo

बगहा में दिव्यांगजनो को मिला सहारा, बीजेपी नेता तुषार सिंह ने बांटी ट्राई साइकिलें

 
बगहा में दिव्यांगजनो को मिला सहारा, बीजेपी नेता तुषार सिंह ने बांटी ट्राई साइकिलें

पश्चिम चंपारण के बगहा से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहाँ बीजेपी नेता सह समाजसेवी तुषार सिंह ने दिव्यांगजनों के बीच राहत और उम्मीद की किरण बाँटी है। बगहा के डुमरिया गाँव में आयोजित विशेष शिविर में, डॉक्टर एल.बी. सिंह की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजन को मेडिकल सर्टिफिकेट जांच के बाद ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गईं।

इस पहल से लाभान्वित दिव्यांगजन और उनके परिजन खुशी से झूम उठे। कई लोगों के चेहरे पर लंबे समय बाद सुकून और आत्मनिर्भरता की मुस्कान देखने को मिली।

योजनाबद्ध सर्वे से शुरू हुई पहल

जानकारी के मुताबिक, बगहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से दिव्यांगजन का सर्वे कर सूची तैयार की गई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही इस योजना का लाभ दिया गया। फिलहाल लगभग 100 दिव्यांग व्यक्तियों की सूची बनाई गई है, जिसमें ऐसे लोग शामिल हैं जो किसी हादसे में हाथ या पैर गंवा बैठे हैं या फिर जन्मजात दिव्यांगता से जूझ रहे हैं।

परिजनों में भी खुशी का माहौल

ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर मिलने से न सिर्फ दिव्यांगजन बल्कि उनके परिजन भी भावुक हो उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे उन परिवारों की बड़ी समस्या दूर हुई है जो अपने बच्चों, परिजनों को लेकर रोज़मर्रा की जिंदगी में संघर्ष करते थे।

तुषार सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही उनकी प्राथमिकता है।