बिहार के सिवान जिले में दिनदहाड़े BJP नेता को शूटरों ने मारी गोली और हुए फरार
इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सिवान से जिले से आ रही है। सिवान जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार जनार्दन सिंह को गोली मार दी। भाजपा नेता को गोली सीने में लगी। इसके बाद उन्हें जिले के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। वहीं पटना लाते समय अमनौर के पास जर्नादन सिंह ने दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
यह घटना सिवान के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रोज की ही तरह भाजपा नेता अपने ही घर के दरवाजे पर थे। उसी वक्त दो बाइक सवार अपराधी अचानक आए और उनको सीने में गोली मार दी। अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारी और गांव में फायरिंग करते हुए भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकलें। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बदमाशों के हाथ में गोली थी। इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने हवा में फायरिंग की और फरार हो गए। फिलहाल इस घटना से संबंधित हमारे पास इतनी ही जानकारी है। पुलिस भी इस वारदात के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है।
सम्राट अशोक पर गरमाई राजनीति, PM मोदी से ललन सिंह की मांग- https://newshaat.com/bihar-local-news/politics-heats-up-on-emperor-ashoka-lalan-singhs-demand-fro/cid6217746.htm







