Newshaat_Logo

गया नगर निगम में बोर्ड की बैठक सम्पन्न, कई एजेंडों पर लगी मुहर...

Gaya: प्रत्येक वार्ड में और जरूरत स्थानों पर सौ-सौ एलईडी लाइट लगेगा. साथ ही शहर में स्थित पोल से होर्डिंग, बैनर और पोस्टर भी हटाने का काम नगर निगम जल्द ही करेगा. क्योंकि बैनर और पोस्टर रहने से पोल पर लगे तिरंगा लाइट हमेशा खराब हो रहा है.
 
Gaya

Gaya: गया नगर निगम सभागार में शनिवार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई. जबकि बैठक का संचालन सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया. आयोजित बोर्ड की बैठक में शहर के विकास को लेकर कई योजनाओं पर सदस्यों ने मुहर लगायी. मेयर ने कहा कि शहर के सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्य रहा है. इस कार्ययोजना के तरह शहर में पांच हजार एलईडी लाइट लगाने का काम किया है. जिससे शहर रोशनी से जगमग करे. 

gaya

प्रत्येक वार्ड में और जरूरत स्थानों पर सौ-सौ एलईडी लाइट लगेगा. साथ ही शहर में स्थित पोल से होर्डिंग, बैनर और पोस्टर भी हटाने का काम नगर निगम जल्द ही करेगा. क्योंकि बैनर और पोस्टर रहने से पोल पर लगे तिरंगा लाइट हमेशा खराब हो रहा है. साथ ही पोल से केवल तार को हटाने का काम किया जाएगा. इसके लिए पहले  पोल पर हेडिंग, बैनर, पोस्टर एवं केवल तार लटकाने वाले कंपनियों को नोटिस किया जाएगा. अगर नोटिस के बाद भी उक्त कार्य नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया, पार्षद डिम्पल कुमार, जयप्रकाश सिंह, दीपक कुमार चंद्रवंशी, लाछो देवी, जया देवी, मुन्नी देवी, रणधीर कुमार गौतम, मो. कलाम, अंजली कुमारी आदि मौजूद थे.

निविदा के बाद कई योजना का काम शुरू नहीं

निविदा के बाद भी एक वर्षो से कई योजनाओं का काम शुरू नहीं हुआ. वार्ड संख्या दस पार्षद गोपाल कुमार ने कहा कि निविदा के बाद भी ठेकेदार द्वारा कई योजनाओं को काम शुरू नहीं हुआ है. वहीं पार्षद जया देवी ने सदन में कहा कि मेरा वार्ड में निविदा के बाद कार्य ठेकेदार द्वारा कार्य कई माह से प्रारंभ नहीं किया जाएगा. इस पर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सभी ठेकेदार को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगा. साथ ही ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा. जिससे नगर निगम में काम नहीं कर सके.

सरकार के नीति का पार्षद करेंगे विरोध

सदन में मोहन श्रीवास्तव ने सदन में कहा कि सरकार ने बहुत जल्द ही एक नियम लगाने वाला है. नियम के नगर निगम क्षेत्र में कोई भी विकास का काम विभागीय नहीं होगा. सभी काम निविदा होगी. इसपर सदस्यों ने विरोध किया है. सदस्यों ने कहा कि इससे पहले विधायक मद और सांसद मद सरकार के समाप्त होनी चाहिए. उसके बाद नगर निगम क्षेत्र में यह कार्य होना चाहिए. वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इसका पूरी तरह से सभी पार्षद विरोध करेंगे.

सफाई व्यवस्था को और किया जाएगा सुदृढ़

शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आबादी के अनुसार सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ने पर निर्णय लिया गया. प्रत्येक वार्ड में तीन, चार और छह सफाईकर्मियों को बढ़ाने का काम किया जाएगा. साथ खराब पड़े सभी ठेले मरम्मत किया जाएगा. वहीं शहर में प्रदूषण रोकने के लिए गांधी मैदान में प्रदूषण मुक्त स्मॉक टावर लगाने पर मुहर लगी.

शहर के स्लम क्षेत्र बनेगा माडल

शहर के स्लम क्षेत्रों को माडल बनाने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया। दो बड़े स्लम एरिया को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके अलावा शहर के सभी वार्ड को नाली एवं सड़क निर्माण को लेकर प्रत्येक वार्ड को 30 से 50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. जिससे वार्ड के साथ स्लम क्षेत्रों का भी विकास किया जाएगा. जिससे शहरवासियों अधिक से अधिक नगर निगम सुविधाएं प्रदान किया जा सके.

सभी वार्ड में खुलेंगे पुस्तकालय

नगर निगम के आयोजित बोर्ड की बैठक में सशक्त स्थाई समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में पुस्तकालय बनाने की योजना तैयार की गई है. फिलहाल वार्ड के सरकारी विद्यालय के एक रूम आधुनिक रूप से पुस्तकालय बनाया जाएगा. इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने मुहर लगा दी.