BPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर- असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा 14 से 21 अप्रैल तक, 3 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड
3 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड
आयोग की अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 3 अप्रैल 2026 से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर ‘व्यू/डाउनलोड’ विकल्प के जरिए एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।
अलग-अलग तारीख पर मिलेगा सेंटर डिटेल
एडमिट कार्ड पर केवल परीक्षा जिले की जानकारी दी जाएगी, जबकि परीक्षा केंद्र और कोड की जानकारी अलग-अलग चरणों में जारी होगी:
• 14-15 अप्रैल की परीक्षा: 11 अप्रैल से
• 17-18 अप्रैल की परीक्षा: 14 अप्रैल से
• 20-21 अप्रैल की परीक्षा: 17 अप्रैल से
जरूरी निर्देश—लापरवाही पड़ी भारी
आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की अतिरिक्त कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर और फोटो चिपकाना भी जरूरी होगा।
समय का रखें खास ध्यान
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि एक घंटे पहले के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही जारी होगा, डाक से नहीं भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि BPSC की इस घोषणा के साथ अभ्यर्थियों के लिए तैयारी का आखिरी चरण शुरू हो गया है, अब समय है फाइनल रिवीजन और पूरी रणनीति के साथ परीक्षा में उतरने का।







