Newshaat_Logo

बीआरएबीयू कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ए एन सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान की नियंत्रण परिषद के सदस्य मनोनीत

 
बीआरएबीयू कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ए एन सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान की नियंत्रण परिषद के सदस्य मनोनीत

Bihar news: बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने बी आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को पटना स्थित प्रतिष्ठित अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान की नियंत्रण परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। कुलपति प्रो. राय का यह मनोनयन पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले दो वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी होगा। 

इस महत्वपूर्ण अकादमिक दायित्व पर शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान सामाजिक और आर्थिक विमर्श का एक ऐतिहासिक केंद्र रहा है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में, हमारा प्राथमिक उद्देश्य केवल पारंपरिक शोध तक सीमित रहना नहीं, बल्कि एक ऐसा सकारात्मक अकादमिक इकोसिस्टम विकसित करना है जो डेटा-संचालित नीति निर्माण  को सशक्त कर सके। प्रो राय ने कहा कि इस परिषद के माध्यम से मेरा यह दृढ़ प्रयास रहेगा कि हम अंतःविषय अनुसंधान  को बढ़ावा दें, ताकि बिहार के समावेशी विकास और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान तलाशे जा सकें। 

कुलपति प्रो. राय के इस प्रतिष्ठित परिषद में शामिल होने पर बीआरएबीयू के वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कुलपति के वैश्विक विज़न, कुशल प्रशासनिक नेतृत्व और समृद्ध अकादमिक अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से संस्थान के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उन्नयन में सहायक सिद्ध होगा।