Movie prime

तुलसी जयंती पर ब्राह्मण समाज का संकल्प: बिहार से तय होगी देश की राजनीतिक दिशा

 
तुलसी जयंती पर ब्राह्मण समाज का संकल्प

Patna: समर्पण, संस्कृति और संगठन के त्रिवेणी संगम की साक्षी बनी जगजीवन राम शोध संस्थान, जहां संपूर्ण ब्राह्मण समाज समन्वय समिति बिहार के तत्वावधान में तुलसी जयंती पखवारा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर न सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण समाज के विचारशील प्रतिनिधियों ने भाग लिया, बल्कि एक सामूहिक संकल्प भी लिया गया। बिहार से पूरे देश की राजनीतिक दशा और दिशा तय करने का।

चेतना, संस्कृति और समर्पण का संगम

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चेतना समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ई. विवेकानंद झा उपस्थित थे। उनके साथ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती मंजू झा, डॉ. विपेंद्र मिश्रा माधव समेत चेतना समिति के कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

ब्राह्मण संगठनों की एकजुटता ने बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम की विशेषता रही विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की एकता और सक्रिय भागीदारी। इनमें शामिल रहे:

  • युवा ब्राह्मण चेतना समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुभाष पांडेय,
  • प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौधरी,
  • परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय संयोजक जितेन्द्र मिश्रा,
  • चाणक्य चेतना से रणविजय पांडेय,
  • राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष अश्विनी झा और अमरेंद्र त्रिपाठी,
  • प्रदेश महासचिव ब्रज मोहन झा,
  • ई. गणपति चौबे,
  • समन्वय समिति बिहार के संयोजक प्रभात रंजन झा,
  • कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी,
  • ब्राह्मण चिंतक प्रभाकर चौबे और
  • प्रोफेसर शशि गोस्वामी जैसे कई प्रमुख नाम।

जानापाव से चाणक्य की धरती तक: बिहार को मिली नई जिम्मेदारी

कार्यक्रम में जब अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय राजनीतिक संयोजक ई. आशुतोष कुमार झा ने मंच संभाला, तो उन्होंने पूरे सभागार को एक नई चेतना से भर दिया। उन्होंने बताया कि इंदौर के जानापाव (भगवान परशुराम की प्राकट्य स्थली) में हुई राष्ट्रीय बैठक में बिहार को यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी दी गई है कि वह ब्राह्मण समाज की राजनीतिक जागरूकता और भागीदारी का नेतृत्व करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ संगठन की बात नहीं, बल्कि समाज के आत्म-सम्मान और प्रतिनिधित्व की लड़ाई है। आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर जिले और प्रमंडल में प्रेस वार्ता और संगठनात्मक बैठकें करने का निर्णय भी लिया गया।

अध्यक्षीय और संचालन वक्तव्य

इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री मनोरंजन गिरी ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रभात रंजन झा और सुजीत चौधरी ने किया। स्वागत भाषण संतोष कुमार तिवारी द्वारा दिया गया और कार्यक्रम का समापन डॉ. सुभाष पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।