Newshaat_Logo

BREAKING: धुएं और लपटों से घिरा बिस्कोमान भवन, 13वीं मंजिल पर लगी आग के बाद खाली कराया गया बिस्कोमान भवन

Patna: बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रतिष्ठित बिस्कोमान भवन में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग भवन की 13वीं मंजिल पर लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
 
BIHAR

Patna: बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रतिष्ठित बिस्कोमान भवन में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग भवन की 13वीं मंजिल पर लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

Shot Circuit Fire In Patna Biscomanu Bihar News - Bihar News - Bihar:पटना  के बिस्कोमान भवन में आग, 13वें तल्ले पर मची अफरातफरी; ऊंचाई के कारण  अग्निशमन यंत्र भी परेशान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भवन की ऊपरी मंजिल से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया. देखते ही देखते धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल भवन को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

पटना के सबसे ऊंची इमारत बिस्कोमान भवन में आग, 13वीं मंजिल धुआं-धुआं;  बेल्ट्रॉन ऑफिस को भारी नुकसान - patna biscomaun bhawan fire beltron office  damaged no casualties

बिस्कोमान भवन शहर की प्रमुख व्यावसायिक इमारतों में शामिल है ऊंची इमारत की 13वीं मंजिल पर आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई.

Patna Fire: बिस्कोमान भवन के 13वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण  दस्तावेज और कंप्यूटर

दमकल विभाग की टीम ने विशेष उपकरणों और हाईड्रोलिक सीढ़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. 

अग्निशमन विभाग की तत्परता के कारण आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया. समय पर पहुंची दमकल टीम ने लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया. अधिकारियों के अनुसार, काफी प्रयास के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई और स्थिति सामान्य कर दी गई.

घटना के दौरान किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर किस वजह से बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर आग लगी..