Movie prime

Breaking: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

 


उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने 2 दिनों की यात्रा पर आज पटना पहुंच चुके हैं। उपराष्ट्रपति आज शाम 6: 30 बजे विशेष विमान से पटना पहुंचें। दिल्ली से उपराष्ट्रपति का विशेष विमान पटना की धरती पर लैंड किया। उपराष्ट्रपति के स्वागत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, राज्यपाल फागू चौहान, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी आदि कई बडे़ मंत्री मौजूद थे। बता दें, उपराष्ट्रपति नालंदा यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने पटना आए हैं।

पटना पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति राजभवन के लिए निकलेंगे। वहां उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति के बिहार दौरे को लेकर तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।  7 नवंबर यानी रविवार की सुबह उपराष्ट्रपति पिपराकोठी जाएंगे। उपराष्ट्रपति सुबह 9:55 बजे पिपराकोठी के लिए एयरपोर्ट रवाना होंगे। यहां से वह नालंदा यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म कांफ्रेंस में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति को इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। वहां से लौटकर वह वापस पटना आएंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

बिहार में चिराग का बड़ा एक्शन, पार्टी से सभी प्रवक्ताओं को हटाया- https://newshaat.com/bihar-local-news/chirags-big-action-in-bihar-all-the-spokespersons-removed/cid5709593.htm