तिलक समारोह के दौरान चली गोली, एक की मौत, परिजनों का आरोप जान बूझकर मारा गया

अहम खबर बिहार के गया से है जहां तिलक समारोह के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक के परिजन जान बूझकर गोली मार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अंजनी कुमार उर्फ गुड़ेस के रूप में की गयी है। वह कोंच थाना के महाराजा शर्मा का पुत्र था और जिस युवक की शादी होने वाली है उसका दोस्त था। घटना कोंच थाना के तुतुरखी गांव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की मांग पर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है। घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया है। तिलक समारोह के मौके पर बार बाला के डांस के दौरान गोलीबारी की गयी थी।
टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और कोंच थानाध्यक्ष धनंजय सिंह मौके कांड की जांच कर रहे हैं। दोनों पदाधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक अंजनी अपने माता पिता एकलौता बेटा था। वह पाली गांव से अपने दोस्त के तिलक में शामिल होने के लिए तुतुरही गांव गया था। तिलक के बाद रात में ऑरकेस्ट्रा डांस का प्रोग्राम था जिसमें बार बालाओं को बुलाया गया था। डांस अपने शबाब पर था कि गोली चल गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अधिकांश गेस्ट फरार हो गए। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि लाइव हिंदुस्तान नहीं करता।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुस्ताबिक अंजनी डांसर को पैसे देने के लिए स्टेज पर चढ़ गया। पैसे देने के बाद वह स्टेज पर खड़ा था। इसी दौरान नीचे बैठे एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली अंजनी को लग गई और वह नीचे गिरकर वहीं पर ढेर हो गया। गोली मारने का आरोप एक ग्रामीण पर लगाया जा रहा है। परिजनों ने स्थानीय चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। अंजनी पैक्स चुनाव में प्रत्याशी विशेष को मदद कर रहा था। इस वजह से गोली मार देने का आरोप परिजन लगा रहे हैं। मृतक के भाई अखिलेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि अगराही पंचायत के पिंटू शर्मा ने उसके भाई अंजनी को जान बूझकर गोली मार दी। उन्होंने डांस के दौरान विवाद भी बात बताई।