Movie prime

महात्‍मा गांधी सेतु पर चलती बस में लगी आग, धू-धूकर जली, 40 यात्री थे सवार, शीशा तोड़कर निकले बाहर

 

पटना में गांधी सेतु पुल पर 40 यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले। घटना के बाद सेतु पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। बस जलकर राख हो गई। गाड़ी हाजीपुर से पटना आ रही थी। घटना गांधी सेतु पुल पर पिलर नंबर-14 के पास की है।

गंगा ब्रिज थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चलती गाड़ी के इंजन में अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ से काम लिया। गाड़ी को रोकर सभी लोगों को उतरने को कहा। जैसे-तैसे लोग बाहर निकले। सभी यात्री सुरक्षित हैं।