Movie prime

रिटायर्ड फौजी के घर से 5 लाख की नकदी व जेवरात की चोरी, एक दर्जन की संख्या में आए थे बदमाश

 

गया में रिटायर्ड सैनिक के घर डकैती हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित की है। बताया जाता है कि भूतपूर्व सैनिक संजय सिंह के घर में बीती देर रात को एक दर्जन से अधिक रहे बादमाशों ने घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है।खिड़की के सहारे बादमाशों ने घर में घुसे और चाकू के बल घर वालों को बंधक बनाया।   
 

घटना की सूचना पर वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में भूतपूर्व सैनिक के पुत्र सागर कुमार ने बताया कि रात्रि को लगभग 3 बजे घर के खिड़की के ग्रिल उखाड़ कर घर में प्रवेश कर चाकू दिखाकर अपने कब्जे में लेकर घर में रहे लोगों को एक रूम में बंद कर दिया और सोने चांदी के जेवरात लेकर चले गए।
 

 सागर कुमार ने बताया कि उनकी माता जो सोने का कान में पहने हुए थे, उसको भी डकैतों ने खोलवा लिया। सोने चांदी का जेवरात का कुल मूल्य लगभग 5 लाख बताया जा रहा है। गौरतलब है कि घर के पीछे से लकड़ी का सीढ़ी लगाकर अपराधी पेचकस से खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर घर में प्रवेश किया था। गृह स्वामी भूतपूर्व सैनिक संजय सिंह रात्रि को घर पर नहीं थे। डकैती की सूचना मिलने के बाद वह अपने घर पहुंचे और घटना से अवगत हुए। वही वजीरगंज सीडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि डकैती की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।