आने वाला है सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट, 42 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम

CBSE आज 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 42 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 10वीं के एग्जाम में करीब 24.12 लाख और 12वीं में 17.88 लाख छात्र शामिल हुए।
2024 में CBSE ने 13 मई को ही रिजल्ट जारी किया था। जबकि 2023 में CBSE ने 12 मई को रिजल्ट जारी किया था।
2024-23 में जारी तारीखों को देखते हुए इस साल भी 12 या 13 मई को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि CBSE बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
पिछली बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के एक घंटे बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया था।

वेबसाइट का सर्वर डाउन रहने पर भी डिजिलॉकर की मदद से विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे। डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में छात्र-छात्राओं का परिणाम और सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिया जाएगा। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर छात्र- छात्राएं उमंग ऐप पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। डिजिलॉकर को भी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, यहां छात्रों का सभी दस्तावेज उपलब्ध रहेंगे।