CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, 88.39% स्टूडेंट पास

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी दिया है। इसमें पटना रीजन में आने वाले बिहार और झारखंड से 82.86 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।
देश के 17 रीजन में हम 14वें नंबर पर हैं। पिछले साल के रिजल्ट के मुकाबले भी हम एक फीसदी गिर गए हैं। 2024 में 83.59% रिजल्ट था।
देश में 12वीं में 17.88 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 88.39% स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है।
स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

CBSE आज 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल 10वीं के एग्जाम में करीब 24.12 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।
पिछली बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के एक घंटे बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया था।