Movie prime

CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 87.98 फीसदी छात्र हुए पास

 

लोकसभा चुनाव के बीच सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं आज सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 

जानकारी अनुसार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। 

लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट  DigiLocker कोड्स  और उमंग एप से भी चेक किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई ने इतने बढ़े ट्रैफिक को देखने के लिए भी कदम उठाए हैं।

वहीं सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी आज जारी होने की संभावना है, हालांकि सीबीएसई ने अभी कोई अपडेट नहीं दिया है। पिछले साल यानी 2023 में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.33 फीसदी रहा था। लड़कियां 90.68 फीसदी और लड़के 84.67 फीसदी पास हुए।