Movie prime

बिहार में बाढ़ का जायजा लेने पटना पहुंची केंद्रीय टीम

 
बाढ़

बिहार में कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण किसानों और लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इस बीच आज यानी की सोमवार को राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय टीम बिहार आएगी। 6 सदस्यीय इस टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार सिंह करेंगे। इसके अलावा विभिन्नि मंत्रालयों के पांच अन्य अधिकारियों को टीम का सदस्य बनाया गया है। 

एड

केंद्रीय टीम बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेगी। साथ ही राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। यह बैठक आज 11:30 बजे शुरू होगी। केंद्रीय टीम दो दिन तक बिहार में रूक कर जायजा लेगी। बता दें, उत्‍तर बिहार के साथ-साथ सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के कारण पूरा राज्य जलमग्न है। बढ़ते जलस्तर का लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सर्वेक्षण कर रहे हैं।

जानिए किस बात को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के तेजस्वी - https://newshaat.com/bihar-local-news/tejashwi-furious-at-the-central-government-will-send-a/cid4808258.htm