Newshaat_Logo

Men’s Heavyweight Para Powerlifting में भारत को पहला पदक दिलाने वाले झंडू कुमार की उपलब्धि पर सभापति ने कहा- पूरे देश के लिए गर्व का क्षण

Bihar: यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर झंडू कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है.
 
Bihar

Bihar: बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के Men’s Heavyweight Para Powerlifting स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाने वाले बिहार के खिलाड़ी श्री झंडू कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं.

अपने बधाई संदेश में माननीय सभापति ने कहा कि श्री झंडू कुमार की यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर झंडू कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है.

सभापति ने कहा कि झंडू कुमार की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बन सकती. उन्होंने विश्वास जताया कि झंडू कुमार भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कई और पदक जीतेंगे तथा बिहार और भारत का नाम रोशन करते रहेंगे.

माननीय सभापति ने झंडू कुमार के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि बिहार के युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.