Newshaat_Logo

‘गुड फ्राइडे’ पर सभापति का संदेश: त्याग, क्षमा और प्रेम से ही मानवता का मार्ग रोशन

 
‘गुड फ्राइडे’ पर सभापति का संदेश: त्याग, क्षमा और प्रेम से ही मानवता का मार्ग रोशन
Newshaat Desk: ‘गुड फ्राइडे’ के पावन अवसर पर अवधेश नारायण सिंह ने प्रदेशवासियों, खासकर ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए मानवता के मूल मूल्यों को याद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन त्याग, क्षमा और प्रेम की सर्वोच्च मिसाल पेश करता है।

सभापति ने अपने संदेश में बताया कि जीसस क्राइस्ट के बलिदान का यह दिन पूरी दुनिया के ईसाइयों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी दिन उन्हें यातनाओं के बाद सूली पर चढ़ाया गया था, लेकिन उनके चेहरे पर करुणा और प्रेम की झलक बनी रही जो आज भी मानवता को प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि ‘गुड फ्राइडे’ को अलग-अलग जगहों पर ‘होली फ्राइडे’, ‘ग्रेट फ्राइडे’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन इसका संदेश हर जगह एक ही है मानवता, करुणा और क्षमा।

अपने संदेश में उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पावन दिन पर सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सहिष्णुता की भावना को मजबूत करना चाहिए, ताकि समाज में शांति और सद्भाव कायम रह सके।