Movie prime

नाम और सिंबल मिलते ही चिराग ने युवा LJP ( रामविलास) में किया बदलाव, वेद प्रकाश को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी की युवा इकाई की कमान वेद प्रकाश पांडेय के हाथों सौंप दी है। वेद प्रकाश पांडेय को युवा लोजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, आज यानी कि शनिवार को वेद प्रकाश पांडेय ने चिराग पासवान से मुलाकात भी की थी। 

वेद प्रकाश आज दिल्ली के 12 जनपथ स्थित रामविलास पासवान  के आवास पर पहुंचकर चिराग पासवान से मिले। इस मुलाकात के बाद चिराग ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। चिराग ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए शुभकामनाएं भी दीं। यहां आपको बता दें कि वेद प्रकाश पांडेय पहले पार्टी के प्रवक्ता थे। पार्टी पर अच्छी पकड़ और उनके कार्यों को देखते हुए चिराग पासवान ने उन्हें युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है।  

मदन मोहन झा का निशाना RJD पर, कहा- 'हवाई नेता का छक्का छुड़ा देंगे'- http://newshaat.com/bihar-local-news/madan-mohan-jha-targets-rjd-says-will-get-rid-of-hawaii/cid5436907.htm