चिराग पासवान ने साफ किया शादी का सवाल, कहा- ‘मैं पहले से ही कमिटेड हूँ’, जानिए उनकी जिंदगी का ये खास रहस्य”
Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की शादी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक कई बार सार्वजनिक मंच से उन्हें शादी करने की सलाह दे चुके हैं। लेकिन अब खुद चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा कर दिया है। उनका बयान सुनकर जहां उनके चाहने वाले हैरान हैं, वहीं लाखों-करोड़ों दिल भी टूट सकते हैं।
“फिलहाल शादी की कोई संभावना नहीं”
एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में चिराग पासवान ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता इस समय सिर्फ बिहार है। उन्होंने कहा- “शादी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। फिलहाल मेरी सोच ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ पर केंद्रित है। जब तक बिहार को विकसित राज्य बनाने के अपने संकल्प को पूरा नहीं कर लेता, तब तक किसी निजी कमिटमेंट का सवाल ही नहीं उठता।”
43 की उम्र में भी शादी का सवाल अनुत्तरित
चिराग पासवान इस साल 31 अक्टूबर को 43 साल के हो जाएंगे। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के इकलौते बेटे हैं। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगती रही हैं। कई बार उनके छोटे भाई भी मज़ाक में या परिवार के बीच शादी का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन चिराग का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में उनकी शादी की कोई योजना नहीं है।
करोड़ों फैंस के लिए झटका
चिराग पासवान सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। खासतौर पर लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। लेकिन उनके हालिया बयान ने साफ कर दिया है कि फिलहाल वो राजनीति और बिहार के विकास के अलावा किसी और चीज़ के बारे में नहीं सोच रहे।
राजनीति पहले, निजी जीवन बाद में
चिराग ने यह भी कहा कि वे जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उसमें पूरे समय और ऊर्जा की जरूरत है। शादी जैसी जिम्मेदारी उठाने का अभी सही समय नहीं है। उनका फोकस केवल आने वाले चुनाव और बिहार की राजनीति पर है।







