Movie prime

यूपी चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी चिराग की पार्टी लोजपा

 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर बिहार की राजनीतिक पार्टियों की भी नजर है। जहां एक ओर जदयू भाजपा के साथ साठगांठ कर के यूपी में चुनाव लड़ने के फिराक में है। वहीं आज सुबह से यह खबर चर्चा में है कि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह हम नहीं कह रहे हैं। यह कहना है खुद पार्टी के प्रवक्ता चंदन सिंह का। लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह यूपी चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 

पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि यूपी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नई दिल्ली में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय, प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्य, तमाम जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श किया। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में गहन चिंता के बाद यह निर्णय लिया गया कि पार्टी बिना गठबंधन के यूपी चुनाव में अकेले उतरेगी। चंदन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत है। वहां पिछले विधानसभा में पार्टी के आधा दर्जन विधायक थे। 

सावधान! बिहार में बढ़ने लगा है कोरोना संक्रमण- https://newshaat.com/bihar-local-news/precaution!-corona-infection-has-started-increasing-in/cid6091814.htm