चिराग करेंगे फिर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत, कहा उपचुनाव में जीत तय है
30 अक्टूबर को बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दावा है कि वह इन सीटों पर जीत हासिल करेगी। पार्टी के प्रवक्ता चंदन सिंह ने अपनी ओर से जीत का दावा किया है। साथ ही कहा कि अध्यक्ष चिराग पासवान 30 अक्टूबर को ही आशीर्वाद यात्रा की दोबारा शुरुआत सहरसा से करने जा रहे हैं। बता दें, राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर आशीर्वाद यात्रा पर रोक लगा दिया गया था।
चंदन सिंह ने कहा कि जनता का झुका चिराग पासवान की ओर है। साथ ही लोगों को 'बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट' के विजन पर भरोसा है। वहीं उन्होंने कुश्श्वेरस्थान के खराब सड़कों को लेकर कहा कई गांव में नांव से जाया जा रहा है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर कि जो मूलभूत सुविधाएं हैं, वह बहुत ही विकराल है। इस सरकार के राज में स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लग गया है। जनता का स्वर्गीय रामविलास पासवान के सिद्धांत में विश्वास था। चिराग पासवान उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। लोगों का पार्टी और चिराग पासवान के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

बता दें कि चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के दौरान बिहार के 10 जिलों का भ्रमण कर चुके हैं और आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनता के मिल रहे समर्थन से वह काफी उत्साहित हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी पूरी तरह से उपचुनाव को लेकर जुट हुई है। पार्टी की ओर से तारापुर विधानसभा के लिए कुमार चंदन और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए अंजू देवी को चुना गया है।
जानिए, क्यों तेजस्वी यादव ने पुलिस को बताया JDU कार्यकर्ता?- https://newshaat.com/bihar-local-news/know-why-tejashwi-yadav-told-the-police-jdu-worker/cid5653838.htm







