बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी का शांति संदेश: बुद्ध स्मृति पार्क में पूजा, करुणा स्तूप में किया ध्यान
कार्यक्रम के दौरान बौद्ध भंते द्वारा मुख्यमंत्री को पार्क परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा अनुराधापुरम बोधि वृक्ष की पूजा कराई गई। यह पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों की पूजा-अर्चना की, परिक्रमा की और ध्यान लगाकर विश्व शांति का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर मानवता के कल्याण, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की।
कार्यक्रम में विजय कुमार चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बौद्ध भिक्षुओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और गरिमामय बना दिया।
बुद्ध पूर्णिमा के इस मौके पर मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि शांति, करुणा और सहअस्तित्व के संदेश को भी मजबूती से सामने लाया।







